Tuesday 25 April 2017

26 अप्रैल का इतिहास

1654 – ब्राजील से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1828 – रूस ने ग्रीस (अब यूनान) की स्वाधीनता को समर्थन करने की दिशा में तुर्की से युद्ध की घोषणा की।

1841 – बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।

1920 – प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का चेन्नई में निधन।

1926 – जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1928 – मोम की मूर्तियों के लिये मशहूरमैडम तुसाद प्रदर्शनीलंदन में दिखायी गयी।

1942 – चीन में मंचूरिया के होन्केको में कोयला खदान में धमाके से 1,549 लोगों की मौत।

1966 – 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया।

1975 – सिक्किम को राज्य का दर्जा देने के लिये संसद में विधेयक पारित हुआ जो 16 मई से प्रभाव में आया।

1980 – स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।

1984 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की।

1990 – चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 126 लोग मारे गये।

1990 – वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया।

1993 – महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 56 लोग मारे गये।

1994 – जापान के नगोया में ताइवान एयरबस -300 दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 लोगों की मौत हो गयी।

2013 – दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बस पर किये गये तालिबानी हमले में 30 लोग मारे गये।


No comments:

Post a Comment