Wednesday 1 February 2017

देश और दुनिया के इतिहास में 1 फरवरी

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन हुईं ये हैं प्रमुख घटनाएं.
1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया.
1793 – फ्रांस ने ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड पर हमले की घोषणा की।
1797 – लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली।
1814 – फिलीपींस में मेयॉन ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।
1827 – कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1835 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज पर लिया।
1835 – मॉरीशस में गुलामी प्रथा को समाप्त किया गया।
1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ.
1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।
1884   ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का पहला वॉल्यूम पब्लिश हुआ था.
1884 - डाक बीमा योजना लागू हुई.
1908 – पुर्तगाल राजा कार्लोस (प्रथम) और उनके बेटे राजकुमार लुइस फिलीप की लिस्बन में हत्या हुई।
1914   अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन् हुआ था.
1924 – ब्रिटेन ने सोवियत संघ (USSR) को मान्यता दी।
1930   टाइम् ने पहली बार क्रास वर्ड पजल को प्रकाशित किया
1946 – नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
1946 – हंगरी की संसद ने 900 वर्षों से चली आ रही राजशाही को समाप्त कर गणतंत्र घोषित किया।
1953 – नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
1964 – यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया का गठन हुआ।
1972 – भारतीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का गठन हुआ।
1976 - 'राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार' का गठन हुआ.
1977 – भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन हुआ।
1979 – ईरानी नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी निर्वासन के 15 साल के बाद तेहरान वापस आए।
1981 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का जन्म हुआ। यह 100 टेस्ट मैचों में किसी टीम की कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने।
1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया.
1991 – अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत हुई।
1992 – अमरीका और रूस ने एक दूसरे को अपना शत्रु न समझने का संकल्प किया।
1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया. (भोपाल गैस त्रासदी)
1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' दिया गया.
1994 - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त.
1998 - पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता.
2000 – न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्ज़ के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की। वैज्ञानिकों के अनुसार इन रोगाणुओं की उत्पत्ति 1930 ईसवी के आस-पास हुई।
2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
2003 – अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में कल्पनाचावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत हुई और 244 घायल हुए।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की.
2007 - इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया.
2009 - चार देशों के 'पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट' में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया.
2009 - मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता.
2012 – मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये। 
1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
1917 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार.
1955 - सतपाल सिंह - भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान.
1956 - ब्रह्मनंदन, भारतीय फ़िल्म अभिनेता
1957 - जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता
1967 - शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ
1971 - अजय जडेजा, क्रिकेटर
1 फ़रवरी को हुए निधन
1969 - मगन भाई देसाई - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे.
2003 - कल्पनाचावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ

1 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
तटरक्षक दिवस
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह).

No comments:

Post a Comment